Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सकारात्मक सहयोग से बस्तर की रेल परियोजनाओं को मिलेगी नई गति : केदार कश्यप:

post

khabrilal

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं, विशेषकर रावघाट–कोंडागांव–जगदलपुर रेल लाइन सहित अन्य परियोजनाओं को नई गति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बस्तरवासियों के वर्षों पुराने सपने को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ की लंबित रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री की पहल और केंद्रीय रेल मंत्री के सकारात्मक सहयोग से इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को नई गति प्रदान करेगी, जिससे बस्तर सहित पूरे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि रेल संपर्क मजबूत होने से बस्तर में उद्योग, व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को अभूतपूर्व बल मिलेगा। जहाँ रेल लाइन का विस्तार होगा वहीँ यह विकसित बस्तर और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला है। मंत्री केदार कश्यप ने बस्तरवासियों की ओर से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों तथा केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के सकारात्मक सहयोग एवं संवेदनशील पहल के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से बस्तर विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner