टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। अपनी सादगी और बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। नेहा मर्दा का जन्म 23 सितंबर 1975 को कोलकाता के एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। नेहा मर्दा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा आज टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी और करियर से जुड़ी कुछ अहम बातें।
नेहा मर्दा ने अपने करियर की शुरुआत डांस रियलिटी शो ‘बूगी-वूगी’ से की थी। साल 2004 में वह बतौर कंटेस्टेंट इस शो में नज़र आईं और विनर भी बनीं। खास बात यह है कि सिर्फ 21 साल की उम्र में उन्होंने इसी शो को जज करने का मौका भी पाया। हालांकि, एक्टिंग की दुनिया में उनका पहला कदम ‘साथ रहेगा ऑलवेज’ सीरियल से पड़ा। इसके बाद वह ‘घर एक सपना’ में श्रुति के किरदार में दिखीं।
छोटे पर्दे पर बनाई पहचान
नेहा मर्दा ने साल 2006 में ममता सीरियल से अपनी मजबूत पहचान बनाई। इसके बाद नेहा कई हिट शोज में नजर आईं, जिनमें ‘बालिका वधू’, ‘जो इश्क की मर्जी वो रब की मर्जी’, ‘मीठी छुरी नंबर 1’, ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ और ‘देवों के देव… महादेव’ जैसे शो शामिल हैं। हर शो में उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ नेहा ने रियलिटी शोज में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
रियलिटी शोज में दिखाया टैलेंट
नेहा मर्दा ने रियलिटी टीवी शोज ने ‘झलक दिखला जा 4’, ‘किचन चैंपियन 4’ और ‘नचले वे विद सरोज खान’ में अपने डांस का हुनर दिखाया। इसके अलावा, उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ में भी भाग लिया और दर्शकों को अपना अलग रूप दिखाया। नेहा मर्दा को असली पहचान और शोहरत ‘डोली अरमानों की’ सीरियल से मिली। इसमें उनके अभिनय ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। इसके बाद वह ‘लाल इश्क’, ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’ और ‘कुंडली भाग्य’ जैसे लोकप्रिय सीरियल्स का हिस्सा बनीं। वहीं अगर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें, तो उन्होंने 2012 में पटना के एक बिजनेसमैंन आयुष्म अग्रवाल से शादी की थी।

Journalist खबरीलाल