Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : धनतेरस से पहले खरीदनी है ज्वेलरी और नई गाड़ी? ये रहें 5 शुभ मुहूर्त:

post

दीवाली वाले हफ्ते को लेकर लोग खूब एक्साइटेड होते हैं। पांच दिन वाले इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है। हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को ही धनतेरस मनाते हैं। इस धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। ये त्योहार भगवान धन्वंतरि को समर्पित होता है। वहीं इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर की भी पूजा होती है। इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर को है। इस खास मौके पर लोग सोने-चांदी की खूब खरीददारी करते हैं। माना जाता है कि इस दिन की गई शॉपिंग घर में बरकत ले आती है। वहीं अगर आप धनतेरस से पहले ज्वेलरी वगैरल लेना चाहते हैं तो इसके लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। नीचे जानें इस मुहूर्तों के बारे में...

धनतेरस से पहले शुभ मुहूर्त

माना जाता है कि धनतेरस पर सोना चांदी खरीदना शुभ होता है और इससे कई लाभ मिलते हैं। धनतेरस वाले दिन कुछ लोग किसी ना किसी वजह से शॉपिंग नहीं कर पाते हैं। ऐसे में धनतेरस से पहले के शुभ मुहूर्तों में भी शॉपिंग की जा सकती है। इस मुहूर्त में सोने-चांदी की ज्वेलरी से लेकर नई गाड़ी और प्रॉपर्टी इत्यादि ले सकते हैं। 5 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 16 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 1 मिनट का समय शॉपिंग के लिए बेस्ट है। वहीं 10 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 38 मिनट से कभी भी शॉपिंग की जा सकती है।

इन तीन दिनों भी कर सकते हैं शॉपिंग

इसके अलावा 12 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से दोपहर 1 बजकर 36 मिनट तक शॉपिंग करना शुभ होगा। इसके अगले ही दिन 13 अक्टूबर को दोपहर से लेकर पूरे दिन शॉपिंग की जा सकती है। इस दिन का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 26 मिनट से शुरू होगा। इसके 2 दिन बाद और धनतेरस से पहले ही फिर से शॉपिंग के लिए एक और शुभ मुहूर्त होगा। 15 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 33 मिनट से दोपहर 12 बजे के बीच कभी भी शॉपिंक करना शुभ माना जाएगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner