Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : WhatsApp यूजर्स की मौज, वॉइस और वीडियो कॉलिंग के लिए आ रहा जबर्दस्त फीचर:

post

वॉट्सऐप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एक के बाद एक धांसू फीचर लॉन्च कर रहा है। इसी कड़ी में अब कंपनी एक और तगड़ा फीचर लाने की तैयारी कर रही है। यह फीचर वॉइस और वीडियो कॉलिंग से जुड़ा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर वॉट्सऐप वेब के लिए आने वाला है। इसकी मदद से वेब क्लाइंट कॉल और नोटिफिकेशन को मैनेज कर सकेंगे। कंपनी इस फीचर को अभी डिवेलप कर रही है। इस फीचर की मदद से वॉट्सऐप वेब के यूजर ब्राउजर से ही वॉइस और वीडियो कॉलिंग का मजा ले सकेंगे।

WABetaInfo ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

कुछ महीनों पहले आई रिपोर्ट में WABetaInfo ने जानकारी दी थी कि वॉट्सऐप वेब क्लाइंट के लिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग से जुड़े नए फीचर पर काम कर रहा है। नया फीचर रोलआउट होने के बाद यूजर ब्राउजर से ही कॉलिंग (इनकमिंग और आउटगोइंग) कर सकेंगे। नया फीचर वन-ऑन-वन कॉल के साथ ग्रुप कॉल को भी सपोर्ट करेगा। सभी ब्राउजर्स के लिए स्टेबिलिटी, परफॉर्मेंस और रिलायबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए वॉट्सऐप इस फीचर को लगातार रिफाइन करने में जुटा है। WABetaInfo ने नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

इस स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि वॉट्सऐप यूजर्स को कॉल नोटिफिकेशन को इनेबल और डिसेबल करने का ऑप्शन देने वाला है। वॉट्सऐप वेब के सेटिंग्स पैनल में यूजर को कई सारे नोटिफिकेशन ऑप्शन दिखते हैं। इनमें इंडिविजुअल चैट, ग्रुप कन्वर्सेशन और कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस अपडेट्स का नोटिफिकेशन शामिल है। वॉट्सऐप वेब में कॉलिंग की एंट्री के सेटिंग्स पैनल में वॉइस और वीडियो कॉल्स के लिए नोटिफिकेशन कंट्रोल्स मिल जाएंगे।

बाय डिफॉल्ट इनेबल रहेगा नया फीचर

रिपोर्ट में कहा गया है कि वॉट्सऐप वेब में कॉलिंग अपडेट के आने के बाद सभी यूजर्स के लिए कॉल नोटिफिकेशन बाय डिफॉल्ट इनेबल रहेगा। इससे यूजर को कन्वर्सेशन ओपन न होने पर भी ब्राउजर के अंदर इनकमिंग वॉइस या वीडियो कॉल का अलर्ट मिल जाएगा। खास बात है कि यूजर्स को नए नोटिफिकेशन ऑप्शन का पूरा कंट्रोल मिलेगा, जिससे वे इस फीचर को अपनी जरूरत के अनुसार ऑन या ऑफ कर सकेंगे।

वॉट्सऐप वेब से की गई कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से प्रोटेक्टेड रहेंगे। बताते चलें कि वॉट्सऐप का यह फीचर अभी डिवेलपिंग फेज में है और कंपनी जल्द इसकी बीटा टेस्टिंग शुरू कर सकती है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner