भारत में सोने और चांदी के दामों में पिछले कुछ महीनों से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आज, 5 जनवरी 2026 (सोमवार), सोने के दामों में तेजी आई है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 158 रुपये बढ़कर 13,740 रुपये प्रति ग्राम हो गई है, जबकि कल यह 13,582 रुपये प्रति ग्राम थी। वहीं, 1 किलो चांदी के दाम में करीब 6,000 रुपये की वृद्धि देखने को मिल रही है।
एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार को सोने का भाव 1,35,752 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,36,599 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। आज सोमवार को कारोबार की शुरुआत में दोनों मेटल्स की कीमतों में और तेजी देखने को मिल रही है।
लगातार बढ़ रही सोने की कीमतें
भारत में सोने की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,810 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट सोने का भाव 1,24,490 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,01,860 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बिगड़ते हालात और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए सोने और चांदी के दामों में आगे और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इस वृद्धि का असर खासतौर पर आम जनता और छोटे व्यापारियों पर पड़ सकता है, क्योंकि आगामी शादी सीजन में बढ़ती कीमतों के कारण गहनों की खरीदारी पर प्रभाव पड़ सकता है।
प्रमुख शहरों में आज का भाव
- दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,960 रुपये प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोने का 1,24,640 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोने का 1,02,010 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है।
- मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,810 रुपये प्रति दस ग्राम है।
- इंदौर में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,24,540 रुपये प्रति दस ग्राम है।
- पटना में 18 कैरेट सोने का भाव 1,01,910 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया है।
- इसके अलावा, दिल्ली, मुंबई, पटना और इंदौर में चांदी का भाव 2,40,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

Journalist खबरीलाल