Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के बैज और बघेल पर किये तीखे हमला:

post

छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही चर्चाओं और नेताओं के दिल्ली दौरे पर भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने बड़ा और विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने न केवल कांग्रेस की आंतरिक राजनीति पर सवाल उठाए, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को लेकर भी तीखा हमला बोला है। उनके बयान से प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है।

दीपक बैज की दोबारा नियुक्ति पर सवाल - अजय चंद्राकर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस के भीतर चाहे जो भी गतिविधियां चल रही हों, दीपक बैज को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा - छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सबसे बड़े नेता भूपेश बघेल हैं । उनके ठीक नीचे देवेंद्र यादव का नंबर आता है। ऐसे में दीपक बैज का दोबारा रिपीट होना संभव नहीं है। चंद्राकर के मुताबिक, कांग्रेस संगठन में पदों की अहमियत साफ है और महासचिव व सचिव जैसे पदों में फर्क को समझना जरूरी है।

अजय चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल किसी भी परिस्थिति में दीपक बैज को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने नहीं देंगे।

चन्द्राकर ने बघेल पर कसा तंज - कांग्रेस में रोज बैठकें होती हैं। लेकिन पहले भी ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले का नाटक चलता रहा। अब फिर वही सियासी ड्रामा दोहराया जा रहा हैउनके इस बयान को कांग्रेस की गुटबाजी पर सीधा हमला माना जा रहा है।

अजय चंद्राकर का यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चाएं तेज हैं। दिल्ली दौरे को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। नेतृत्व परिवर्तन पर अंदरूनी खींचतान सामने आ रही है। इस बयान ने कांग्रेस की आंतरिक राजनीति को एक बार फिर सार्वजनिक बहस में ला दिया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner