पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पश्चिम श्री संदीप पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में एवं रायपुर पश्चिम जोन के एसीपी द्वारा संबंधित थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया गया।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कुल 23 प्रकरणों में कार्रवाई की गई, जिनमें —
• 13 प्रकरण धारा 34(2)
• 10 प्रकरण धारा 34(1)
आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए।साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वाले 43 व्यक्तियों के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम के निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन अड्डेबाजी स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर नकेल कसी जा रही है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
थानावार जब्ती विवरण :
•थाना आज़ाद चौक – 12 लीटर
•थाना कबीरनगर – 10 लीटर
•थाना सरस्वतीनगर – 5 लीटर
•थाना पुरानी बस्ती – 16 लीटर
•थाना डीडीनगर – 46 लीटर
•थाना आमानाका – 18 लीटर
•थाना टिकरापारा – 18 लीटर
•थाना राजेन्द्रनगर – 12 लीटर
•थाना मुजगहन – 6 लीटर
कुल जब्ती : 143 बल्क लीटर अवैध शराब
पुलिस का संदेश :
अवैध शराब, नशा तस्करी एवं सार्वजनिक अव्यवस्था के विरुद्ध रायपुर पुलिस की नीति “शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance)” की है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Journalist खबरीलाल