उज्जैन। देश में पहली बार मध्यप्रदेश में टेंपल मैनेजमेंट में एमबीए कोर्स की शुरुआत होगी। उज्जैन के विक्रमादित्य विश्वविद्यालय ने एमबीए इन टेंपल मैनेजमेंट कोर्स शुरू करने का निर्णय किया है। श्री महाकालेश्वर मंदिर, तिरुमला तिरुपति देवस्थानम, वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के संचालन को अध्ययन का हिस्सा बनाया जाएगा। कोर्स को व्यावहारिक बनाने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों को अध्ययन और प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा।
कोर्स में ट्रस्ट और श्राइन बोर्ड की संरचना, नीति निर्माण, ऑडिट प्रणाली, दान प्रबंधन, बजट नियंत्रण, कुंभ जैसे आयोजन में भीड़ प्रबंधन व इवेंट मैनेजमेंट का अध्ययन होगा। विषयों के विशेषज्ञ अध्यापन कराएंगे। प्रशिक्षित
विवि के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने कहा कि मंदिर अब बड़े सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संस्थान बन चुके हैं। व्यवस्थाओं के संचालन के लिए प्रशिक्षित प्रबंधक चाहिए।

Journalist खबरीलाल