भारत में अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में डेली एक जैसी डिश खाते हैं. कई बार हर दिन ब्रेड या पराठे खा कर लोग बोर हो जाते हैं और ऐसे में वो कुछ नई डिशेज की तलाश में रहते हैं. आज हम आपके लिए एक ऐसी खास डिश की रेसिपी लेकर आए हैं जो स्वाद से तो भरपूर है ही साथ ही इसमें प्रोटीन की भी मात्रा अच्छी है जो इसे बेहद हेल्दी ब्रेकफास्ट डिश बनाती है. ये आसान रेसिपी हरी मूंग से बनती है और बहुत कम समय में तैयार हो जाती है. इसमें मसाले हल्के होते हैं इसलिए छोटे बच्चों को भी ये खूब पसंद आती है. अगर आप डाइट पर हैं या हेल्दी नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए पेसरट्टू परफेक्ट ऑप्शन है.
1 कप हरी मूंग दाल भीगी हुई, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 1 छोटा प्याज बारीक कटा, नमक स्वाद अनुसार, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर, थोड़ा जीरा, थोड़ा हरा धनिया, तेल या घी जरूरत अनुसार.
सबसे पहले रात भर की भीगी हुई मूंग दाल को मिक्सी में हरी मिर्च और अदरक के साथ पीस लें.ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला न हो वरना पेसरट्टू बनाने में दिक्कत हो सकती है. अब इसमें नमक धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर और जीरा मिलाएं.
अब गैस ऑन करें और तवा गर्म करें. तवे पर थोड़ा तेल डालें और बैटर को डोसे की तरह फैलाएं. ऊपर से प्याज और हरा धनिया डाल दें. अगर आप और सब्जियां डालना चाहते हैं तो डाल सकते हैं. अब पेसरट्टू को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें.
ये नाश्ता बच्चों के लिए और भी मजेदार बनाने के लिए आप इसमें कद्दूकस गाजर या चीज भी डाल सकते हैं जो इसका स्वाद बढ़ा सकता है. अगर आपको इसे टिफिन ले जाने के लिए बनाना हो तो छोटे छोटे पैनकेक जैसा बनाएं. इसे नारियल चटनी या टमाटर चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

Journalist खबरीलाल