Breaking News

Chhattisgarh (खबरीलाल न्यूज़) :: टीआई ने होली में शांति व्यवस्था बनाने की अपील की:

post

 खरोरा। छत्तीसगढ़ के खरोरा थाना प्रभारी केके कुशवाहा द्वारा होली पर्व को मद्देनजर रखते हुए जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पत्रकारों की शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्व तथा व्यवस्था बाधित करने वाले अपराधिक तत्वों के ऊपर कार्यवाही लगातार जारी है।

बैठक में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करते हुए कहा कि शराब पीकर वहां न चलाएं, चेहरे पर मुखौटा ना लगाएं। मोटरसाइकिल में दो सवारी तथा कार में चार सवारी से अधिक ना चले, लोगों से जबरदस्ती होली के नाम से चंदा न वसूल करें। शासकीय एवं निजी संपत्ति को क्षति न पहुंचाएं, विद्युत तार के नीचे होलिका दहन ना करें, होली में पेंट का उपयोग न करें। महिला, बच्चों बुजुर्गों के साथ किसी भी प्रकार का दुव्यवहार ना करें। सभी धर्म संप्रदाय के लोगों के साथ भाईचारा का व्यवहार करें,किसी धर्म विशेष का तोरण पताका लगा हो उसे छति ना पहुंचाएं।

उन्होंने आगे कहा कि, बच्चों के वर्तमान में परीक्षा को देखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग न करें, पुराने रंजिश को लेकर लड़ाई झगड़ा विवाद ना करें, शराब या कोई अन्य नशीली वस्तुओं का सेवन न करें। इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती किसी व्यक्ति के ऊपर रंग गुलाल ना डालें, अशांति निर्मित होने पर या किसी प्रकार की घटना होने पर तुरंत डायल 112 अथवा खरोरा थाना में सूचना देवें। इस प्रकार थाना प्रभारी एवं स्टाफ ने लोगों से शांतिपूर्वक वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner