बीजापुर 15 मार्च 2026। जिले के गंगालूर क्षेत्र स्थित पोर्टा केबिन आवासीय संस्था से जुड़ा एक संवेदनशील मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार संस्था से जुड़ी तीन छात्राओं के गर्भवती होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इनमें से दो छात्राएं नाबालिग हैं और सभी करीब पांच माह की गर्भवती बताई जा रही हैं। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से प्रारंभिक जानकारी में यह स्पष्ट किया गया है कि संबंधित छात्राएं वर्तमान में पोर्टा केबिन की छात्रा नहीं हैं, बल्कि वे पहले इस संस्था में पढ़ चुकी हैं। इसके बावजूद मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की नियमित जांच के दौरान इन छात्राओं के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनके नाम से गर्भवती महिलाओं के लिए बनाए जाने वाले स्वास्थ्य कार्ड भी जारी किए गए हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई और मामला प्रशासन तक पहुंच गया। चूंकि दो छात्राएं नाबालिग बताई जा रही हैं, इसलिए मामले को काफी गंभीर माना जा रहा है।
इस पूरे मामले में पोर्टा केबिन आवासीय संस्था की अधीक्षिका ने अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि संबंधित छात्राएं वर्तमान में संस्था में नहीं पढ़ रही हैं, इसलिए उन्हें इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं थी। हालांकि यह मामला सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि यदि छात्राएं पहले संस्था में पढ़ती थीं तो उनके हालात और गतिविधियों पर निगरानी कैसे रखी जा रही थी। इस कारण शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

Journalist खबरीलाल