Breaking News

Crime (खबरीलाल न्यूज़) : Raipur के गोलबाजार कैश काउंटर तोड़कर चोर ले उड़ा लाखों की रकम, CCTV में कैद:

post

रायपुर । राजधानी के गोलबाजार थाना क्षेत्र में स्थित नरेन्द्र बैंगल्स स्टोर्स में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने दुकान में घुसकर कैश काउंटर का ताला तोड़ते हुए करीब 3.5 लाख रुपये और एक मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुकान संचालक मनीष कुमार जैन और उनके भाई रोमिल जैन के अनुसार, 31 मार्च की रात दुकान बंद कर वे करीब 11:15 बजे घर चले गए थे। अगले दिन 1 अप्रैल की सुबह जब दुकान खोली गई, तो कैश काउंटर का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि काउंटर में रखी 500 रुपये की 7 गड्डियां, यानी कुल 3,50,000 रुपये गायब हैं। इसके अलावा दराज में रखा एक एंड्रॉइड मोबाइल भी चोरी हो गया।

घटना का खुलासा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों से हुआ। फुटेज में रात 11:27 बजे एक दुबला-पतला युवक, जो शर्ट पहने बिना दिखाई दे रहा है, कैश काउंटर का ताला तोड़ते और पैसे निकालते नजर आ रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी दुकान में कैसे घुसा और बाहर कैसे निकला।

गोलबाजार थाना पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

दुकान संचालक ने इस घटना को अपनी आर्थिक स्थिति और व्यवसायिक सुरक्षा के लिए गंभीर बताया है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें।

इस घटना के बाद गोलबाजार क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने दुकानदारों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बेहतर ताले लगाने और सीसीटीवी सिस्टम सक्रिय रखने की सलाह दी है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner