Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला:

post

 कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 छठा मुकाबला ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराकर इस सीजन में पहली जीत का स्वाद चखा। इससे पहले केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में केकेआर 16 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई। SRH के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जयदेव उनादकट ने अपने नाम किए। उन्होंने 7 की इकोनॉमी के साथ किफायती गेंदबाजी की। इसके अलवा ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी 2-2 विकेट लिए। वहीं, हर्ष दुबे ने केकेआर के 1 बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया।

हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। पारी की शुरुआत शानदार रही, जहां ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। ट्रेविस हेड ने 21 गेंदों पर 46 रन बनाए, जबकि कप्तान ईशान किशन 9 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर 48 रन की तेज पारी खेली। किशन और अभिषेक दोनों को ब्लेसिंग मुजरबानी ने पवेलियन भेजा। अनिकेत वर्मा सिर्फ एक रन बना सके। नितीश रेड्डी ने 24 गेंदों पर 39 रन बनाए और क्लासेन के साथ अहम साझेदारी की। सालिल खाता नहीं खोल सके, जबकि हेनरिक क्लासेन 35 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए।

इस मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। वो सनराइजर्स के बड़े बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेजने में नाकमयाब रहे। ये ही कारण रहा कि SRH 200+ स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी ने 10 से उपर की इकोनॉमी के साथ रन लुटाए। वहीं, मुजरबानी सबसे ज्यादा 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। इसके अलावा वैभव ने दो विकेट झटके और कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय को 1-1 विकेट मिला।

गेंदबाजी की तरह बल्लेबाजी में भी केकेआर की टीम ने निराश किया। अंगकृष रघुवंशी को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अपना जलवा न दिखा सका। हांलाकि रिंकू सिंह ने कुछ देर कोशिश जरूर की, लेकिन वो भी बड़ा स्कोर नहीं कर सके। रनों का पीछा करते हुए अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंद पर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा रिंकू सिंह ने 25 गेंद में 37 रन बनाए। वहीं, शुरुआत में कुछ बड़े शॉट्स दिखाने के बाद फिन एलन भी 28 रन पर हर्ष दुबे का शिकार बने। इनके अलावा केकेआर को कोई भी बल्लेबाज 15 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सका।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner