निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। हाल ही में हनुमान जयंती के मौके पर इसका फर्स्ट लुक टीजर रिलीज किया गया, जिसमें रणबीर कपूर पहली बार भगवान राम के रूप में नजर आए। उनके लुक, भाव-भंगिमा और वीएफएक्स की झलक ने दर्शकों का ध्यान खींचा, लेकिन सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया मिली-जुली रही।
फैंस ने रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर अपनी उत्सुकता जाहिर की, लेकिन कुछ यूजर्स खास प्रभावित नहीं हुए। कई लोगों ने इसकी तुलना हालिया ऐतिहासिक फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ से करना शुरू कर दिया। मणिरत्नम की यह फिल्म चोल वंश के ऐतिहासिक शासनकाल और 10वीं शताब्दी के भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिवेश पर आधारित थी। इसमें ऐश्वर्या राय, विक्रम, जयम रवि, शोभिता धुलिपाला, प्रकाश राज, आर पार्थिबन, ऐश्वर्या लक्ष्मी और जयराम जैसे कलाकार थे।
टीजर पर प्रतिक्रिया देने वाले कुछ यूजर्स ने लिखा कि मणिरत्नम की फिल्म में भव्य सेट और खूबसूरत कॉस्ट्यूम डिजाइन की वजह से दृश्यों का प्रभाव बढ़ गया। एक यूजर ने कहा, “पोन्नियिन सेल्वन की शूटिंग रियल लोकेशन्स पर हुई थी, न कि केवल चमकदार वीएफएक्स पर निर्भर। इसका सही मिश्रण फिल्म को जीवंत बनाता है।”
‘रामायण’ के फर्स्ट लुक में रणबीर कपूर भगवान राम के भाव और स्थिरता के साथ कुछ योद्धा जैसी लड़ाई के दृश्य भी नजर आए। इसके अलावा यश रावण और साई पल्लवी सीता के रूप में दिखाई दीं। वीएफएक्स के शानदार उपयोग ने फिल्म को महाकाव्य का एहसास दिलाया, हालांकि कुछ दर्शकों को यह वास्तविक लोकेशन्स के मुकाबले थोड़ा अधिक डिजिटल दिखा।
आपको बता दें कि निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि दोनों भागों का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपये है, जिससे यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बन गई है। इस बजट में भव्य सेट, कॉस्ट्यूम और ऑस्कर विनिंग वीएफएक्स तकनीक शामिल है।
फैंस अब टीजर के साथ-साथ फिल्म की पूरी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रामायण अपनी महाकाव्य कहानी और तकनीकी शानदारताओं के दम पर बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ने में सफल होगी।

Journalist खबरीलाल