रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शैलाभ साहू को परिवहन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, संसदीय कार्य और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय स्तर पर अहम प्रशासनिक बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (2013 बैच) के अधिकारी शैलाभ साहू को मंत्री केदार कश्यप का OSD नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, शैलाभ साहू की यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया - नियुक्ति के साथ ही उप सचिव पुलक भट्टाचार्य को उनके मौजूदा कार्यों के साथ-साथ ई-ऑफिस, SPARROW, ई-एचआरएमएस जैसे महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े कार्यों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Journalist खबरीलाल