Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: दुर्ग यातायात पुलिस का विशेष अभियान – 24 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्यवाही :

post

यातायात पुलिस, दुर्ग - विशेष अभियान के तहत रात्रि में व्यापक चेकिंग कर कुल 24 वाहन चालकों को नशे की स्थिति में वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। शहर के प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्ग, ब्लैक एवं ग्रे स्पॉट पर चेकिंग पॉइंट स्थापित कर ब्रेथ एनालाइजर से सघन जांच की गई। सभी प्रकरणों में वाहनों को मौके पर जप्त कर संबंधित चालकों को न्यायालय प्रस्तुत किया गया एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। वर्ष 2026 में अब तक 968 चालकों पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर नशे में वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण का प्रयास जारी।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं। यह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि स्वयं एवं अन्य नागरिकों के जीवन के लिए गंभीर खतरा भी है। यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner