Breaking News

Crime (खबरीलाल न्यूज़) :: दुष्कर्मी निर्मल बाबा हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार :

post

जांजगीर-चांपा। दुष्कर्मी निर्मल बाबा को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी निर्मल बाबा महिला के शरीर के दर्द को ठीक करने का झांसा देकर महिला के साथ अनाचार किया था।

पीड़िता ने दिनांक 11 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी पामगढ़ क्षेत्र के एक गांव में “पदयात्रा” करते हुए आया था और खुद को चमत्कारी बाबा बताकर लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करता था। जिसके बाद वह अपनी सहेली के साथ उससे मिलने गई, जहां आरोपी ने उसका हाथ देखकर इलाज का भरोसा दिया और मोबाइल नंबर ले लिया। बाद में 26 मार्च को पामगढ़ क्षेत्र के बाजार में बुलाकर उसे “प्रसाद” दिया और अपने साथ चलने के लिए बहलाया। आरोपी के झांसे में आकर पीड़िता उसके साथ बिलासपुर और फिर ट्रेन से मध्य प्रदेश के मैहर पहुंची, जहां होटल में ठहराया गया। वहां आरोपी ने “इलाज” के नाम पर बार-बार जबरदस्ती अनाचार किया इसके बाद 01 अप्रैल 2026 को आरोपी, पीड़िता को बिलासपुर में छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक पीड़िता के घर लौटने के बाद आरोपी लगातार फोन कर परेशान करने लगा। नंबर ब्लॉक करने पर उसने पीड़िता के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट कर वायरल कर दिया।महिला पर घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित की जाकर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 2026 को धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner