Breaking News
Recepie post authorJournalist खबरीलाल Wednesday ,April 22,2026

लंच में बनाएं पुदीना लहसुन का चटपटा रायता, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद:

post

गर्मियों के मौसम में रायता खाने की थाली का स्वाद दोगुना कर देता है. अगर आप भी वही पुराना बूंदी और खीरे का रायता खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करें और पुदीना-लहसुन का चटपटा रायता बनाएं.

दोपहर के खाने में अगर ठंडा-ठंडा रायता मिल जाए तो खाने का मजा ही कुछ और होता है. आमतौर पर हम बूंदी, लौकी या खीरे का रायता बनाते हैं लेकिन पुदीना और लहसुन का संगम न केवल स्वाद में अनोखा होता है बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. पुदीना पेट को ठंडक देता है. वहीं लहसुन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है. अगर आप अपने मेहमानों या बच्चों को कुछ अलग और टेस्टी खिलाना चाहते हैं तो यह चटपटा पुदीना-लहसुन रायता एकदम परफेक्ट चॉइस है.

1 कप ताजा दही, आधा कप पुदीने की पत्तियां, 4-5 लहसुन की कलियां, 1-2 हरी मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और स्वादअनुसार सादा नमक.

बनाने का तरीका - सबसे पहले पुदीने की पत्तियों, हरी मिर्च और लहसुन को थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सर में पीस लें और एक दरदरा पेस्ट बना लें. एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें कोई गुठलियां न रहें. अब दही में पुदीना-लहसुन का तैयार पेस्ट मिलाएं. इसमें काला नमक, सादा नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

स्पेशल टच : आप चाहें तो इसमें ऊपर से सूखी लाल मिर्च और राई का हल्का तड़का भी लगा सकते हैं. इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें और फिर बिरयानी, पुलाव या पराठे के साथ सर्व करें.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner