Breaking News

Vividh (खबरीलाल न्यूज़) :: गर्मी में लंबे समय तक गन्ने का जूस रहेगा फ्रेश, नहीं बदलेगा रंग और स्वाद :

post

गर्मियों के मौसम में जूस और शरबत पीने से ही शरीर को ठंडक मिलती है और इन दोनों का पीने का अपना एक अलग मजा भी होता है. इस मौसम में हर गली-नुक्कड़ पर गन्ने की जूस की दुकान नजर आ ही जाती है और लोग गन्ने के जूस को पीना काफी पसंद भी करते हैं तो यह तो गर्मी से राहत दिलाता है और किफायती भी होता है. 10 रुपये में गन्ने का जूस मिल जाता है, लेकिन गन्ने के जूस का कुछ समय बाद ही टेस्ट बिगड़ने लगता है, अगर इसे सही तरीके से स्टोर न किया जाए. कुछ ही घंटों में इसका टेस्ट, कलर और ताजगी बदलने लगती है. ऐसे में आइए घर पर गन्ने के रस को लंबे समय तक ताजा रखने के आसान तरीके जानते हैं. कुछ देसी नुस्खों की मदद से आप घर पर आसानी से गन्न के जूस को लंबे टाइम तक स्टोर करके रख सकते हैं, जिससे उसकी ताजगी पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा.

अगर आप गन्ने का रस कुछ घंटों से ज्यादा समय तक रखना चाहते हैं, तो सबसे आसान तरीका उसे तुरंत फ्रिज में रखना है.जूस को हमेशा साफ और एयरटाइट बोतल में भरें. इससे हवा कम लगेगी और ताजगी बनी रहेगी. फ्रिज में रखा गन्ने का रस 1 से 2 दिन तक ठीक रह सकता है. गन्ने के जूस को ताजा रखने के लिए उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाना भी फायदेमंद है. नींबू की खटास ऑक्सीडेशन के प्रोसेस को स्लो करता है. चाहें तो थोड़ा अदरक का रस भी मिला सकते हैं, इससे टेस्ट और ताजगी दोनों बढ़ती हैं. 

गन्ने के जूस को स्टोर करते हुए इन बातों का हमेशा ध्यान रखें कि जूस को निकालते ही स्टोर करें, बार-बार बोतल न खोलें, और जल्दी से जल्दी इस्तेमाल करें. सही तरीके अपनाकर आप गन्ने के रस की ताजगी लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner