संवाददाता -सौरभ साहू, अम्बिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़।
सरगुजा अम्बिकापुर/दिनांक 06 मई 2026 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए आयोजित 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत आज उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लक्ष्मणगढ़ में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और वित्तीय सहायता कार्डों का वितरण किया।विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राही हुए लाभान्वित - शिविर के दौरान मंत्री, राजेश अग्रवाल ने अपने हाथों से हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात प्रदान की। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। साथ ही खाद्य विभाग के पात्र परिवारों को नए राशन कार्ड प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपे गए। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड (स्वाइल हेल्थ कार्ड) एवं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) प्रदान कर उन्हें कृषि कार्यों में सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।
4740 आवेदनों का त्वरित निराकरण - सुशासन तिहार के तहत उदयपुर विकासखंड अंतर्गत पंचायत वार प्राप्त कुल 4740 आवेदनों का तय समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण हुआ। आज आयोजित शिविर में मांग एवं शिकायत के 312 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें तत्काल संबंधित विभागों को प्रेषित कर समय-बद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में मौके पर ही 37 आधार कार्ड, 33 आयुष्मान कार्ड और 25 श्रम कार्ड बनाए गए।
प्रशासन आपके द्वार: मंत्री राजेश अग्रवाल - ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में 'सुशासन तिहार' जनता और प्रशासन के बीच की दूरी कम करने का सशक्त माध्यम बना है। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री जी ने स्वयं बतौली प्रवास के दौरान सरगुजा संभाग की समीक्षा की है। शासन की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। यह अभियान लगातार 40 दिनों तक चलेगा, जिससे समस्याओं का पारदर्शी समाधान सुनिश्चित होगा।विभागीय स्टॉलों से योजनाओं की मिली जानकारी - शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा 32 स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और आवेदन प्राप्त किए। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष, ओम प्रकाश, जिला पंचायत सदस्य राय मुनिया करियाम, बीडीसी, अर्जुन राम, श्री मुन्नाराम, नागेश्वरी, 23 पंचायतों के सरपंच प्रतिनिधि सहित अपर कलेक्टर, सुनील नायक, एसडीएम, राम राज सिंह, तहसीलदार, तारा सिदार,जनपद पंचायत सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Journalist खबरीलाल