Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: बड़े नेता का पीए बताकर विधायक पुरन्दर मिश्रा से हुई 10 हजार रुपये की ठगी, खमारडीह:

post

रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने इस बार भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को निशाना बनाया है। ठगों ने खुद को भाजपा के एक बड़े नेता का निजी सहायक (PA) बताकर डीजल भरवाने के नाम पर पैसे ऐंठ लिए। मामले में खम्हारडीह थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने फोन कर खुद को भाजपा के वरिष्ठ नेता का पीए बताया और तत्काल डीजल डलवाने के लिए पैसों की जरूरत होने की बात कही। बातचीत के दौरान उसने भरोसा जीतते हुए दो अलग-अलग बार में रकम ट्रांसफर करवाने की मांग की।

बताया जा रहा है कि विधायक पुरंदर मिश्रा ने जग्गनाथ मंदिर रायपुर के सेवक नारायण मिश्रा के माध्यम से आरोपी के खाते में कुल 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। बाद में जब सच्चाई सामने आई तो ठगी का खुलासा हुआ।

इसके बाद सेवक नारायण मिश्रा की शिकायत पर खमारडीह थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार पर ठग की तलाश में जुटी हुई है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner