Breaking News

Surajpur (खबरीलाल न्यूज़) :: हल्दीबाड़ी में अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर सियासत गरम, पूर्व पार्षद रेशम त्रिपाठी ने लगाए गंभीर आरोप :

post

संवाददाता/ सौरभ साहू , चिरमिरी, जिला एमसीबी छत्तीसगढ़। मो.बा.7828534483

एमसीबी/चिरमिरी, हल्दीबाड़ी टैक्सी स्टैंड के सामने स्थित एक संपत्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस नेत्री एवं वार्ड क्रमांक 13 की पूर्व पार्षद रेशम त्रिपाठी ने भाजपा नेता चंदन गुप्ता पर असहाय महिला रूबी जॉर्ज की संपत्ति पर अवैध कब्जा और निर्माण कराने का गंभीर आरोप लगाया है।।

मीडिया से चर्चा करते हुए रेशम त्रिपाठी ने कहा कि चंदन गुप्ता द्वारा होटल निर्माण के नाम पर निर्धारित भूमि सीमा से बाहर जाकर कथित रूप से निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रूबी जॉर्ज की संपत्ति की दीवार तोड़कर कब्जे का प्रयास किया गया है। साथ ही सार्वजनिक नाले एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर भी निर्माण किए जाने का दावा किया गया है। रेशम त्रिपाठी ने बताया कि रूबी जॉर्ज वर्तमान में स्वास्थ्य कारणों से बाहर हैं और उनकी संपत्ति की देखरेख वह स्वयं कर रही हैं। उनका कहना है कि भूमि संबंधी सभी दस्तावेज उपलब्ध हैं और रूबी जॉर्ज के वापस आने के बाद पूरे मामले में "दूध का दूध और पानी का पानी" हो जाएगा।

पूर्व पार्षद ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है तथा चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। वहीं प्रशासनिक जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner