Breaking News

National (खबरीलाल न्यूज़) :: नेतन्याहू के देश इजराइल में लगाया जाएगा छत्रपति शिवाजी महाराज का स्टेचू :

post

भारत और इजरायल के बीच सांस्कृतिक और राजनयिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इजरायल ने अपने प्रमुख शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक भव्य प्रतिमा स्थापित करने की योजना की घोषणा की है। यह घोषणा मुंबई में इजरायल के कॉन्सुलेट जनरल यानिव रेवाच ने की। यानिव रेवाच ने कहा, "महाराज की विरासत के अनुरूप स्मारक बनाने के लिए हमने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सहयोग मांगा और उन्होंने तुरंत इसके लिए सहमति दे दी।"

रेवाच ने फडणवीस को लिखे अपने पत्र में कहा, "हमारा मानना है कि इजरायल में लगी एक मूर्ति इजरायल और भारत के बीच गहरे रिश्तों का एक मजबूत प्रतीक होगी। महाराष्ट्र और भारतीय यहूदी समुदाय के बीच ऐतिहासिक संबंधों को देखते हुए ऐसा स्मारक विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा।"

रेवाच का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के शुभ अवसर पर की गई इस घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने इस पहल को सफलतापूर्वक कार्यान्वित करने के लिए राज्य सरकार के पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner