Breaking News

RMC (खबरीलाल न्यूज़) :: रायपुर नगर निगम क्षेत्र में लगातार दो दिन कोचिंग संस्थान सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान :

post

khabrilal

रायपुर - रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम, अग्निशमन विभाग एवं संबंधित विभागों के संयुक्त दल द्वारा लगातार दो दिन दिनांक 23-24 जून 2026 को शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुल 7 प्रमुख कोचिंग संस्थानों का परीक्षण किया गया, जिनमें प्रवेश-निकास व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, फायर एनओसी, अग्निशामक यंत्र, वेंटिलेशन, विद्युत सुरक्षा, सीढ़ियों की सुरक्षा, क्षमता अनुरूप संचालन एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।निरीक्षण में अनअकादमी , विद्यापीठ एवं एलन में अधिकांश आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं उपलब्ध पाई गईं, हालांकि कुछ संस्थानों में वेंटिलेशन एवं क्षमता अनुरूप संचालन के संबंध में सुधारात्मक सुझाव दिए गए हैं। वहीं अकादजा , आरसीसी अकादमी , आभा लाइब्रेरी एवं टुटेजा अकादमी में विभिन्न सुरक्षा मानकों के संबंध में गंभीर कमियां पाई गईं। कुछ संस्थानों में फायर एनओसी, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकास, वेंटिलेशन, विद्युत सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का अभाव पाया गया।

अग्निशमन विभाग द्वारा गंभीर कमियों वाले संस्थानों के संबंध में असंतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की गई है। संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी कर 7 दिवस के भीतर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

साथ ही संबंधित जोनों को भवन अनुमति, बीसीसी, स्वीकृत क्षमता, पार्किंग एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों की जांच कर आवश्यक नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा निर्धारित अवधि के उपरांत पुनः निरीक्षण कर अनुपालन की समीक्षा की जाएगी। अनुपालन न करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner