Breaking News

RMC (खबरीलाल न्यूज़) :: आयुक्त संबित मिश्रा ने मानसून की पहली बारिश में विभिन्न नालों की सफाई एवं निकास हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश :

post

khabrilal

आयुक्त संबित मिश्रा ने मानसून की पहली बारिश में विभिन्न नालों की सफाई एवं निकास, जलभराव क्षेत्रों का अधिकारियों सहित किया प्रत्यक्ष निरीक्षण, नालों की मुहानों को खोलकर सफाई करवाने, नालों को कब्जामुक्त करने आवश्यक कार्रवाई करने के दिए निर्देश।

रायपुर - 5 जुलाई को मानसून की पहली बारिश के दौरान रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न नालों में सफाई एवं निकास की स्थिति सहित जलभराव क्षेत्रों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया.

आयुक्त संबित मिश्रा ने सम्बंधित अधिकारियों को सभी नालों के मुहानों को खोलकर सफाई करवाने के निर्देश दिए हैँ, ताकि उक्त क्षेत्रों में दोबारा जलभराव की समस्या उत्पन्न ना होने पाए. आयुक्त ने नालों के क्षेत्र में किये गए अवैध कब्जोँ की सूची बनाकर नालों को कब्जोँ से मुक्त करने शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैँ.आयुक्त संबित मिश्रा ने मानसून की पहली बारिश में नगर निगम जोन 3 क्षेत्र में वार्ड 29  में गाँधीनगर नाला, वार्ड 30 में काली नगर एवं गोरखा कॉलोनी नाला, जोन 5 में प्रोफेसर कॉलोनी, कुशालपुर, मठपारा क्षेत्र के नालों, जोन 9 क्षेत्र में आदर्श नगर मोवा नाला, छोकरा नाला, जब्बार नाला, दलदल सिवनी नाला में सफाई एवं निकास की स्थिति सहित क्षेत्र में जलभराव क्षेत्रों का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर सफाई कार्य की स्थल समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए. 

आयुक्त ने मानसून के दौरान शहर की सफाई को प्राथमिकता पर रखकर विशेष सतर्कता बनाये रखकर लगातार सफाई व्यवस्था सुचारु बनाये रखने एवं दोबारा जलभराव की समस्या ना हो, इस हेतु विशेष ध्यान देने निर्देशित किया.आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा मानसून की पहली बारिश में नालों की सफाई व्यवस्था के प्रत्यक्ष निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद सर्वश्री राजेश गुप्ता, कैलाश बेहरा, देवदत्त द्विवेदी, कृष्णा सोनकर बब्बी, रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय, जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, श्री खीरसागर नायक, श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, श्री शरद ध्रुव, सम्बंधित जोन के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, स्वच्छता निरीक्षकगण की उपस्थिति रही.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner