Breaking News

Bilaspur (खबरीलाल न्यूज़) : अब नया बिजली कनेक्शन पाना हुआ और भी आसान, घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन:

post

khabrilal

  • डिजिटल सेवा विस्तार की दिशा में बिजली कंपनी की बड़ी पहल, कार्यालयों के चक्कर से मिलेगी राहत
  • पारदर्शी, सरल और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता - कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्थ

बिलासपुर। उपभोक्ताओं को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को आवेदन के लिए बिजली कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे घर बैठे ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ‘‘ मोर बिजली ‘‘ मोबाइल ऐप अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (ब्ैब्) के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकेंगे।
1 अप्रैल 2026 से लागू इस नई व्यवस्था के तहत नवीन विद्युत कनेक्शन के सभी आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत किए जा रहे हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद कंपनी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार त्वरित तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवा सुनिश्चित हो सके।
कार्यपालक निदेशक श्री ए.के. अम्बस्थ ने कहा कि बिजली कंपनी उपभोक्ता सेवाओं में निरंतर नवाचार और डिजिटल तकनीक का विस्तार कर रही है। ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था से न केवल समय और श्रम की बचत होगी, बल्कि पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुगम बनेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से नए बिजली कनेक्शन के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि जो आवेदक स्वयं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, उनके लिए वितरण केंद्र, जोन एवं उपसंभाग कार्यालयों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। यहां पदस्थ अधिकारी एवं अभियंता आवेदक के मोबाइल नंबर के माध्यम से आवेदन को ऑनलाइन पंजीकृत करेंगे, ताकि कोई भी उपभोक्ता इस सुविधा से वंचित न रहे।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की यह पहल डिजिटल गवर्नेंस, ई-सेवा विस्तार और उपभोक्ता-केंद्रित कार्य संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे नागरिकों को तेज, सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा सुशासन की अवधारणा को और अधिक मजबूती मिलेगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner