बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) ने BA-LLB छठवें सेमेस्टर की री-एग्जाम परीक्षा कराने का फैसला वापस ले लिया है। छात्रों के लगातार विरोध और प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने री-एग्जाम का नोटिफिकेशन रद्द करने की घोषणा की।
री-एग्जाम के फैसले के खिलाफ छात्रों का कहना था कि उन्हें दोबारा परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। इस मुद्दे को लेकर छात्रों ने विभागाध्यक्ष से चर्चा की, लेकिन समाधान नहीं निकलने पर विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया और नोटिफिकेशन वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी।
गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा निरस्त कर री-एग्जाम कराने का निर्णय लिया था। हालांकि, छात्रों के बढ़ते विरोध को देखते हुए अब विश्वविद्यालय ने यह फैसला वापस ले लिया है।

Journalist खबरीलाल