Breaking News

CG (खबरीलाल न्यूज़) : NEET पेपर लीक में 30 बच्चों की आत्महत्या पर आम आदमी पार्टी ने निकाला कैंडल मार्च:

post

khabrilal

  • आम आदमी पार्टी ने कैंडल मार्च निकाल NEET पेपर लीक पर धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा
  • NEET पेपर लीक में छात्रों द्वारा आत्महत्या गंभीर ,केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें -आम आदमी पार्टी

रायपुर । NEET पेपर लीक मामले में 30 बच्चों द्वारा अब तक आत्महत्या करने पर आम आदमी पार्टी पार्टी द्वारा राजधानी रायपुर के अम्बेडकर चौक में प्रदर्शन कर शहीद भगत सिंह चौक शंकर नगर तक कैंडल मार्च निकाला गया।आप नेताओं ने बताया कि पिछले 10 बरसों में 89 बार प्रश्नपत्र लीक हुए-48 बार परीक्षा दोबारा हुई।

हर बार वही वादे, और फिर वही चुप्पी। NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के सदमे के कारण देशभर में 30 छात्रों द्वारा आत्महत्या करने के दुखद है। इस घटनाक्रम ने छात्रों और उनके परिवारों के बीच भारी मानसिक तनाव और आक्रोश पैदा कर दिया है।इन सभी मामलों में छात्र परीक्षा रद्द होने और भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण वह अत्यधिक तनाव में थे जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया और इस सबके लिए जिम्मेदार केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं।

आप नेताओं के कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर में पिछले 50 दिनों से युवा आंदोलन कर रहे हैं और पुलिस की लाठी डंडे खा रहे हैं लेकिन उसके बावजूद यह सरकार सोई हुई है। मोदी सरकार देश के युवाओं का भविष्य खराब कर रही है।

आम आदमी पार्टी की मांग है कि केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दें, सरकार बच्चों के परिवार को मुआवजा दे।

आज के कैंडल मार्च में आम आदमी पार्टी की ओर से सूरज उपाध्याय, विजय झा,नंदन सिंह,अनुषा जोसेफ़, मंजू गलपत,स्वाति तिवारी,अनुराधा शुक्ला,मिहिर कुर्मी, परमानंद जांगड़े, विजय गुरुबक्शानी, इमरान खान, सागर क्षीरसागर,पवन सक्सेना, नौशाद अली, मिथलेश साहू, विजय देवांगन, श्याम शर्मा,विकास दास मानिकपुरी, बलवंत सिंह , एम एम हैदरी,आरएस ठाकुर, शिव शर्मा,सुरेंद्र बिसेन, महेंद्र बिसेन,सनोज दास,आबिदा खान,महेश तिवारी,संतोष कुशवाहा,मनीष मेश्राम,पलविंदर सिंग पन्नू ,सुभाष,सुमन ,रामाधार यादव,नरेंद्र ठाकुर,पुनारद निषाद, रघुनाथ, पूरन तांडी, भागवत टंडन आदि शामिल रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner