भिलाई इस्पात संयंत्र से फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में लौह स्क्रैप एवं कोक/कोयला चोरी करने वाले संगठित गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार कर प्रकरण में 16वीं गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार लोडर ऑपरेटर से पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह द्वारा योजनाबद्ध तरीके से लौह स्क्रैप के साथ-साथ कोक/कोयला भी फ्लू डस्ट में छिपाकर बाहर भेजा जाता था।
आरोपी द्वारा पिछले 4-5 माह से गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर फ्लू डस्ट लोडिंग के दौरान चोरी की सामग्री को छिपाकर अवैध रूप से परिवहन किए जाने के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए।प्रकरण में अब तक लगभग 90 लाख रुपये मूल्य का लौह स्क्रैप तथा वाहनों एवं मशीनरी सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की जा चुकी है।

Journalist खबरीलाल