दुर्ग पुलिस . दुर्ग पुलिस की पिंक पेट्रोलिंग टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों के विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं और नागरिकों को महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। विद्यालयों में 112 आपातकालीन सेवा, महिला हेल्पलाइन 1091 तथा अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर इनका प्रभावी उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया। थाना भिलाई भट्टी क्षेत्र के श्री नारायण गुरु स्कूल के प्राचार्य द्वारा पिंक पेट्रोलिंग पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं विश्वास बढ़ाने की प्रभावी पहल बताया गया। पिंक पेट्रोलिंग टीम द्वारा थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों एवं ठेला व्यवसायियों के बीच पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए नागरिकों से सतत संवाद स्थापित किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति अथवा महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी घटना की जानकारी तत्काल डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1091 अथवा निकटतम पुलिस थाना को दें। आपकी सतर्कता एवं सहयोग सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण है।

Journalist खबरीलाल