रायपुर. पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) श्रीमती दीपमाला कश्यप के संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त कार्यवाही। बैकवर्ड लिंक पर जांच कर अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का किया गया खुलासा। प्रकरण में अब तक 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 459 नग नाईट्रोसन-10 टेबलेट एवं बिक्री नगदी रकम 200 रूपये जुमला कीमती लगभग 1,83,800/- रूपये किया जा चुका है जप्त। आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 247/26 धारा 21(बी), 22 नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध। इस अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों, सप्लायर एवं रिसीवर की पहचान कर आगे की जा रहीं है End-to-End कार्यवाही।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स एवं थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने बैकवर्ड लिंक पर कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 20.07.2026 को संयुक्त टीम द्वारा थाना खम्हारडीह क्षेत्र चण्डी नगर स्थित गदवयाही मंदिर के सामने कार्यवाही करते हुए आरोपी 01. सुनील बघेल पिता दीनबंधु बघेल उम्र 26 साल निवासी चण्डी नगर गदयाही मंदिर के पास थाना खम्हारडीह रायपुर। 02. सचिन महानंद पिता गजेन्द्र महानंद उम्र 21 साल निवासी चण्डी नगर गदयाही मंदिर के पास थाना खम्हारडीह रायपुर के कब्जे से 459 नग नाईट्रोसन-10 टेबलेट एवं बिक्री नगदी रकम 200 रूपये जुमला कीमती लगभग 1,83,800/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 247/2026 धारा 21(बी), 22 नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उन्हें प्रतिबंधित नशीली टेबलेट उड़ीसा से रायपुर की ओर बस चलाने वाले संबलपुर निवासी संजय नाग द्वारा कमिशन लेकर उपलब्ध कराया जाना बताया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी संजय नाग के संबंध में पतासाजी करते हुए आरोपी कों संलबलपुर उड़ीसा से पकड़ा, कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट सप्लाय करना स्वीकार किया गया।
जिस पर आरोपी संजय नाग को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना खम्हारडीह में कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी- संजय नाग पिता गंगाधर नाग उम्र 46 साल निवासी क्षेतराजपुर तालभाठापारा जिला संबलपुर उड़ीसा।
//अपील//
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट सभी बस संचालकों एवं ट्रांसपोर्टरों से अपील करता है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, पार्सल, मादक पदार्थ, विस्फोटक अथवा अन्य अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का उल्लंघन या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति एवं बस संचालक के विरुद्ध विधि अनुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून का पालन करें, सुरक्षित परिवहन व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Journalist खबरीलाल