रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे,सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, पार्षदों, पूर्व सैनिकों, बच्चों, महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, आमजनों की रही उपस्थिति।
रायपुर - कारगिल युद्ध 1999 के अमर शहीद नायक कौशल यादव की धातु मूर्ति का राजधानी शहर रायपुर के नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 57 क्षेत्र के अंतर्गत आकाशवाणी के समीप काली माता मन्दिर के पास सड़क के किनारे उनके 27 वें शहादत दिवस पर अनावरण रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, नगर निगम जोन 4 के अन्य सम्बंधित अधिकारीगण, महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, स्कूली बच्चों, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य किया.मूर्ति अनावरण कर रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से सुझाव दिया कि कारगिल युद्ध के अमर शहीद नायक कौशल यादव की धातु मूर्ति स्थल के समीप शहीद गैलरी की स्थापना शीघ्र करके उसमें वीर शहीद सैनिकों की मूर्तियों की स्थापना की जानी चाहिए, इससे नागरिक उनसे प्रेरणा शक्ति प्राप्त कर सकेंगे. यहां प्रतिदिन हजारों नागरिक काली माता का दर्शन करने आते हैँ, वे अब अमर शहीद नायक कौशल यादव की धातु मूर्ति के दर्शन कर उनके जीवन से प्रेरणा शक्ति प्राप्त कर सकेंगे.लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश में नागरिक वीर सैनिकों के साहस एवं राष्ट्र की सीमाओं में लगातार चौकसी एवं उनके अमर बलिदान के कारण पूरी तरह से लगातार सुरक्षित हैँ. ऐसे अमर बलिदानी वीर सैनिकों के जीवन को प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन की प्रेरणा शक्ति बनाना चाहिए.
नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे और रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने मूर्ति अनावरण पर 27वें शहादत दिवस पर कारगिल युद्ध 1999 के अमर शहीद नायक कौशल यादव का सादर नमन किया. रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी से मंच से कहा कि नगर निगम जोन 4 से शीघ्र अमर शहीद नायक कौशल यादव की धातु मूर्ति स्थल के सामने से खाली स्थान पर रेलिंग लगाने की व्यवस्था करवाई जाये, जिससे वहाँ मूर्ति स्थल के सामने कब्जा ना होने पाए, मूर्ति स्थल के चारों ओर शीघ्र समुचित प्रकाश व्यवस्था नगर निगम जोन 4 द्वारा की जाये, ताकि वहाँ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा कदापि ना होने पाए.
सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने युवाओं से मंच से विनम्र अपील की कि सभी युवाओं को देश के अमर बलिदानी वीर सैनिकों के जीवन से प्रेरणाशक्ति प्राप्त करने का संकल्प लेना चाहिए. छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि 27वें शहादत दिवस पर राजधानी रायपुर शहर में कारगिल युद्ध 1999 के अमर शहीद नायक कौशल यादव की धातु मूर्ति लगाया जाना शहर के निवासी प्रत्येक नागरिक के जीवन में गौरवशाली क्षण है, इससे यहां सभी नगरवासियों को अमर शहीद नायक कौशल यादव के जीवन से प्रेरणा शक्ति प्राप्त होगी. मूर्ति अनावरण आयोजन में मंच में संचालन छत्तीसगढ़ यादव समाज के पूर्व अध्यक्ष जनक यादव एवं अंत में आभार प्रदर्शन नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा द्वारा किया गया.

Journalist खबरीलाल