Breaking News

Surajpur (खबरीलाल न्यूज़) :: परिचित के घर से युवक का कथित अपहरण कर बेरहमी से की गई पिटाई, इलाज के दौरान मौत,10 आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर मिली जमानत पुलिस कि कार्यवाही पर उठे सवाल :

post

khabrilalसौरभ साहू कि रिपोर्ट, लोकेशन, प्रतापपुर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़।

सूरजपुर,/प्रतापपुर,दिनांक 28 जुलाई 2026। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की कथित रूप से अपहरण कर बेरहमी से पिटाई किए जाने और इलाज के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन न्यायालय से सभी आरोपियों को 24 घंटे के भीतर जमानत मिल जाने के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। वहीं इस मामले में पुलिसिया कार्यवाही पर सवाल गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।। 

जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदा निवासी हरिनंदन राजवाड़े अपने गांव के ही एक परिचित के घर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान केवरा गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे जबरन अपने साथ ले गए और रास्ते भर मारपीट करते हुए करीब पांच-छह किलोमीटर दूर भैंसामुंडा के सत्तीपारा चौक के पास गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल हरिनंदन को तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।।मामले में उस महिला ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके घर से हरिनंदन को कथित रूप से ले जाया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ युवक घर पहुंचे, मारपीट की और हरिनंदन को जबरन अपने साथ ले गए। पीछा करने पर आरोपित उसे सत्तीपारा चौक में छोड़कर भाग गए।पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का अपराध दर्ज करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

इधर, हत्या जैसे गंभीर मामले में आरोपियों को अल्प समय में जमानत मिलने पर मृतक के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों ने जांच और कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वे न्याय की मांग को लेकर उच्च न्यायालय सहित सक्षम मंचों का दरवाजा खटखटाएंगे। अब इस मामले में आगे की जांच, अभियोजन की प्रक्रिया और न्यायालय में होने वाली आगामी सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner