Breaking News

CG (खबरीलाल न्यूज़) : सेवा सेतु बना सहाराः आधार कार्ड सक्रिय होने से राम साय को फिर मिलने लगा योजनाओं का लाभ:

post

khabrilal

  • तकनीकी समस्या का त्वरित समाधान होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर, 

 सेवा सेतु बना सहाराः आधार कार्ड सक्रिय होने से राम साय को फिर मिलने लगा योजनाओं का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सेवा सेतु पहल जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। जशपुर जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय की समस्या का समयबद्ध निराकरण इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

तकनीकी कारणों से पिछले लगभग पाँच-छह महीनों से राम साय का आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड निष्क्रिय होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। उनकी दिव्यांग पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन भी बंद हो गई थी, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

समस्या के समाधान के लिए राम साय ने सेवा सेतु के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद सेवा सेतु की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनका आधार कार्ड पुनः सक्रिय कराया।

आधार कार्ड दोबारा सक्रिय होने के बाद अब राम साय को दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ फिर से मिलने लगा है। लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सेवा सेतु की पूरी टीम का आभार जताया।

राम साय ने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी पहल के कारण आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो रहा है।

राज्य शासन की सेवा सेतु पहल नागरिकों तक शासकीय सेवाओं को सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। यह पहल प्रदेशभर में जरूरतमंद लोगों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner