सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद में चार आरोपियों द्वारा एक राय होकर जैक रॉड, हॉकी स्टिक एवं मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त लोहे का जैक रॉड एवं हॉकी स्टिक आरोपियों के कब्जे से बरामद कर विधिवत जप्त की गई। प्रकरण में त्वरित विवेचना करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें तथा तत्काल पुलिस को सूचना दें। हिंसात्मक घटनाओं एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Journalist खबरीलाल