Breaking News

Durg police (खबरीलाल न्यूज़) : साइबर ठगी एवं ऑनलाइन सट्टे के वित्तीय नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस का बड़ा प्रहार:

post

khabrilal

साइबर ठगी एवं ऑनलाइन सट्टे के वित्तीय नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस का बड़ा प्रहार । वर्ष 2026 में 1242 म्यूल बैंक खातों पर कार्रवाई, 117 खाताधारक एवं 05 म्यूल एजेंट गिरफ्तार, लगभग ₹3 करोड़ की राशि होल्ड।  दिनांक 01 जनवरी 2026 से 29 जुलाई 2026 तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में साइबर ठगी एवं ऑनलाइन सट्टे में प्रयुक्त 1242 म्यूल बैंक खातों की पहचान कर 18 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई।  कार्रवाई के दौरान 117 म्यूल खाताधारकों एवं 05 म्यूल एजेंटों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तथा लगभग ₹3 करोड़ की डिस्प्यूट राशि पर होल्ड (Freeze) लगाया गया। तकनीकी विश्लेषण में लगभग 2000 अन्य संदिग्ध म्यूल बैंक खातों की पहचान हुई है, जिनके विरुद्ध चरणबद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कुछ बैंक शाखाओं के अधिकारियों एवं बैंक प्रबंधकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच में संलिप्तता प्रमाणित होने पर उन्हें भी आरोपी बनाकर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी परिस्थिति में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल सिम, ओटीपी, यूपीआई अथवा इंटरनेट बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं। कमीशन या आर्थिक लाभ के लालच में अपना बैंक खाता उपलब्ध कराना अथवा किसी अन्य के लिए बैंकिंग लेन-देन करना भी दंडनीय अपराध है, जिसके लिए संबंधित खाताधारक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।

यदि कोई व्यक्ति बैंक खाता किराये पर लेने, कमीशन देने अथवा बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग करने का प्रस्ताव देता है, तो इसकी सूचना तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल अथवा निकटतम पुलिस थाना को दें।

दुर्ग पुलिस साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सट्टे के वित्तीय नेटवर्क के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रखेगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner