Breaking News

CG (खबरीलाल न्यूज़) : बिलासपुर: देवकिरारी पंचायत में बदहाल सड़कें, ग्रामीणों ने विकास कार्यों और 15वें वित्त की राशि पर उठाए सवाल:

post

khabrilal

जिला बिलासपुर.  वार्ड 1 और 8 में रोड नहीं ‘सरकारी स्विमिंग पूल’, वार्ड 4 और 5 में हाल और भी बुरा – बच्चे कीचड़ में गिरकर स्कूल जाना छोड़ रहे हैं, जनता बोली- विधायक जी, एक बार आकर नहा कर तो देखो!

पूरा गांव कीचड़ में डूबा, बिटकुली रोड तालाब में तब्दील, फिर भी बिल्हा रोड चकाचक – क्या यही है विकास? 15वें वित्त के करोड़ों कहां गायब?

स्थान: ग्राम पंचायत देवकिरारी, आश्रित ग्राम किरारी भाटापारा, ब्लॉक बिल्हा, जिला बिलासपुर

खबर टाइम्स छत्तीसगढ़ न्यूज़ की टीम ने किया ग्राउंड निरीक्षण

ग्राम पंचायत देवकिरारी से इस वक्त की सबसे बड़ी तस्वीर सामने आ रही है। यह खबर सिर्फ टूटी सड़क की नहीं, बल्कि 25 साल से चल रहे सत्ता के अहंकार, भेदभाव और भ्रष्टाचार की है।

1.पूरे गांव का बुरा हाल, लेकिन वार्ड 1, 4, 5 और 8 में स्थिति नरक जैसी

पूरी ग्राम पंचायत देवकिरारी की हर गली, हर मोहल्ले की सड़कें बद से बदतर हैं। जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और जलभराव है।

लेकिन सबसे ज्यादा दिल दहला देने वाली तस्वीर वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 8 की है। यहां सड़क का नामो-निशान नहीं है, घुटने भर पानी भरा है।

खबर टाइम्स छत्तीसगढ़ न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि वार्ड नंबर 4 और वार्ड नंबर 5 का हाल तो इनसे भी ज्यादा खराब है। यहाँ कीचड़ इतना है कि बच्चे स्कूल जाते समय रोज गिर जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया बच्चे गिरने के बाद कपड़े खराब होने से स्कूल जाना ही बंद कर देते हैं। ये समस्या बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की है।

ग्रामीणों ने तंज कसते हुए कहा – “वार्ड 1 और 8 में तो सरपंच ने हमारे लिए रोड पर ही फाइव स्टार स्विमिंग पूल बनाकर तैयार कर दिया है।”

2.बिटकुली मार्ग – दूसरा स्विमिंग पूल तैयार

देवकिरारी से बिटकुली को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। सड़क पर 2-2 फीट के गड्ढे हैं जिनमें पानी भरने से यह तालाब बन गया है। किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं निकाल पा रहे, मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे।

3.दोहरी नीति का सबूत – बिल्हा रोड चकाचक, देवकिरारी रोड बदहाल

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब देवकिरारी से बिल्हा जाने वाला मार्ग चकाचक बन सकता है, तो वार्ड 1, 4, 5, 8 और बिटकुली मार्ग क्यों नहीं? यह साफ दिखाता है कि काम करने की नीयत में खोट है।

4.25 साल से एक ही गांव का राज – बर्बादी की असली जड़

ग्रामीणों ने खुलासा किया कि ग्राम पंचायत देवकिरारी का आश्रित ग्राम किरारी भाटापारा है, लेकिन पिछले 5 पंचवर्षीय यानि लगभग 25 सालों से लगातार सरपंच किरारी भाटापारा से ही बन रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान सरपंच श्रीमती अनसूईया पाटले के नाम पर पूरी पंचायत उनके पति अशोक पाटले और उनका परिवार चलाता है।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर भाजपा और बिल्हा विधानसभा के माननीय विधायक धरमलाल कौशिक जी के नाम पर रोब दिखाया जाता है और धमकी दी जाती है।

5.15वें वित्त का पैसा कहां गया?

ग्रामीणों ने पूछा – केंद्र सरकार ने गांव के विकास के लिए 15वें वित्त आयोग का लाखों रुपया भेजा, वो कहां गया? अगर विकास हुआ है तो जमीन पर क्यों नहीं दिख रहा? इसका हिसाब कौन देगा?

6.विधायक जी, जरा फुर्सत निकालकर देवकिरारी भी आ जाइए

ग्रामीणों ने अपील करते हुए कहा – “हमारे बिल्हा विधायक जी को इतना समय कहां मिलता है कि वे एक बार गांव में आकर स्थिति देख लें। उनके नाम पर यहां रोब दिखाया जाता है। विधायक जी, एक बार वार्ड 1 और 8 के स्विमिंग पूल में आकर दौरा तो कर लीजिए।”

ग्रामीणों की अंतिम चेतावनी:

ग्रामीणों ने कलेक्टर बिलासपुर से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, पिछले 25 साल के विकास कार्यों और 15वें वित्त के पैसों का ऑडिट हो। अगर 15 दिन में वार्ड 1, 4, 5, 8 और बिटकुली रोड का काम शुरू नहीं हुआ तो सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner