Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा तय, तीन फॉर्मेट में होगा मुकाबला, देखिए पूरा शेड्यूल:

post

khabrilal

भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिसंबर 2026 में साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी। इस दौरे के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। अब टेस्ट और वनडे सीरीज के साथ तीन मैचों की T20 सीरीज भी खेली जाएगी। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को नए शेड्यूल की घोषणा कर दी है।

T20 सीरीज को अगले साल होने वाली पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की तैयारी को ध्यान में रखते हुए जोड़ा गया है। ये टूर्नामेंट फरवरी 2027 में श्रीलंका में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी 2027 के बीच T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें दुनिया की टाॅप 6 टीमें कुल 16 मैचों में हिस्सा लेंगी।

भारतीय महिला टीम इसी साल अप्रैल में T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर गई थी। उस समय पांच मैचों की T20 सीरीज में भारत को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया के पास उस हार का बदला लेने का मौका होगा।

दौरे की शुरुआत 9 से 12 दिसंबर के बीच गकेबेरहा में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच आईसीसी महिला चैंपियनशिप के तहत तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। पहला वनडे 16 दिसंबर को पार्ल, दूसरा 19 दिसंबर को केपटाउन और तीसरा 22 दिसंबर को ब्लॉमफोन्टेन में होगा।

वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की T20 सीरीज खेलेंगी। पहला मुकाबला 26 दिसंबर को बेनोनी में होगा। दूसरा मैच 29 दिसंबर और तीसरा मुकाबला 30 दिसंबर को पोटचेफस्ट्रम में खेला जाएगा।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेट्सी मोसेकी ने नए कार्यक्रम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि T20 सीरीज जुड़ने से उनकी टीम को महिला चैंपियंस ट्रॉफी की बेहतर तैयारी का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे मजबूत महिला क्रिकेट टीमों में से एक है और तीनों फॉर्मेट में उसके खिलाफ खेलना उनकी टीम के लिए बड़ी चुनौती और अच्छा अनुभव होगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीम मैच शेड्यूल-

मुकाबलातारीखस्थानसमय (IST)
एकमात्र टेस्ट9–12 दिसंबरगकेबेरहासुबह 10:00 बजे
पहला वनडे16 दिसंबरपार्लसुबह 10:00 बजे
दूसरा वनडे19 दिसंबरकेपटाउनदोपहर 2:00 बजे
तीसरा वनडे22 दिसंबरब्लॉमफोन्टेनदोपहर 2:00 बजे
पहला T2026 दिसंबरबेनोनीशाम 6:00 बजे
दूसरा T2029 दिसंबरपोटचेफस्ट्रूमशाम 6:00 बजे
तीसरा T2030 दिसंबरपोटचेफस्ट्रूमशाम 6:00 बजे

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner