Breaking News

PIB Raipur News :: सिंटर प्लांट-3 में सुरक्षा और धूल नियंत्रण को मिली मजबूती, नए वॉकवे व डिडस्टिंग सिस्टम शुरू:

post

khabrilalआरडीएफ-1 और आरडीएफ-2 के बीच ग्राउंड-लेवल वॉकवे से सुरक्षित आवागमन होगा सुगम | एम-105 तथा जेड-16ए सी-1 एवं सी-2 में नई डिडस्टिंग लाइनों से धूल नियंत्रण होगा प्रभावी

भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 में कार्यस्थल पर सुरक्षित आवागमन, परिचालन एवं अनुरक्षण कार्यों को सुगम बनाने तथा धूल नियंत्रण व्यवस्था को अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण सुविधाओं का शुभारंभ किया गया। आरडीएफ-1 एवं आरडीएफ-2 के बीच निर्मित नवीन ग्राउंड-लेवल वॉकवे तथा एम-105 एवं जेड-16ए सी-1 एवं सी-2 पर स्थापित नई डिडस्टिंग लाइनों का उद्घाटन भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व महाप्रबंधक (यांत्रिक) आई. वी. रमणा ने किया।

नवीन ग्राउंड-लेवल वॉकवे के शुरू होने से आरडीएफ-1 एवं आरडीएफ-2 के बीच संचालन एवं अनुरक्षण कार्यों में संलग्न कर्मियों का आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। इससे कार्यस्थल पर आवाजाही को व्यवस्थित करने के साथ संबंधित गतिविधियों के सुरक्षित संचालन में भी सहायता मिलेगी। इसी प्रकार, एम-105 तथा जेड-16ए सी-1 एवं सी-2 पर स्थापित नई डिडस्टिंग लाइनों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में धूल नियंत्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। इससे कार्यस्थल की स्वच्छता एवं पर्यावरणीय परिस्थितियों में सुधार के साथ उपकरणों की विश्वसनीयता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर सिंटर प्लांट-3 के महाप्रबंधक प्रभारी राहुल बिजुरकर, महाप्रबंधक प्रभारी (ऑपरेशन) ए. के. बेडेकर, उप महाप्रबंधक (ऑपरेशन) एस. के. सत्पथी, उप महाप्रबंधक (यांत्रिक) कैलाश गुप्ता एवं एम. यू. राव, उप महाप्रबंधक (विद्युत) डी. के. गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक (विद्युत) एस. सी. साहू, सहायक महाप्रबंधक जितेश तथा सहायक महाप्रबंधक (यांत्रिक) एस. श्रीनिवास सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन अवसर पर पूर्व महाप्रबंधक (यांत्रिक) आई. वी. रमणा ने दोनों सुविधाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए यांत्रिक, विद्युत एवं संचालन विभाग की टीमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल को अधिक सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में किए जा रहे ऐसे प्रयास संयंत्र में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और परिचालन दक्षता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner