Breaking News

CG (खबरीलाल न्यूज़) :: डोड़की नदी के तेज बहाव में बहा 54 वर्षीय पहाड़ी कोरवा :

post

khabrilal

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में दोड़की नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से 54 वर्षीय पहाड़ी कोरवा की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नदी में तलाश शुरू की। करीब एक किलोमीटर दूर नदी के बीच झाड़ियों में शव फंसा मिला। ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।

बेटी के ससुराल जाते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बूधुराम पहाड़ी कोरवा (54) अपनी बेटी के ससुराल डुमरकोना जाने के लिए निकला था। इसी दौरान डुमरटोली के पास दोड़की नदी पार करते समय वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और पानी में बह गया।

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने नदी में काफी देर तक तलाश की। बाद में करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में उसका शव मिला। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner