Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का असर: छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब सस्ती, 33 प्रीमियम ब्रांडों की नई दरें जारी:

post

khabrilalरायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रीमियम विदेशी शराब के शौकीनों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। राज्य के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के शेष महीनों के लिए विदेश से सीधे बोतलबंद होकर आने वाले (BIO - बॉटल्ड इन ओरिजिन) 33 प्रीमियम विदेशी शराब ब्रांडों की नई लैंडिंग कीमतों और छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन की खरीद दरों को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत आयात शुल्क में हुई कटौती के बाद इन दरों को घटाया गया है।

प्रमुख ब्रांडों के दाम में भारी गिरावट

आबकारी विभाग द्वारा जारी नई और पुरानी मूल्य सूचियों की तुलना करने पर कई महंगे स्कॉच और व्हिस्की ब्रांडों के दाम में बड़ी कमी देखी गई है। पांच प्रमुख कंपनियों के कुल 33 ब्रांड इस नई दर सूची में शामिल किए गए हैं:

• जॉनी वॉकर 18 ईयर: इसके एक केस की कीमत में करीब 5,000 रुपये तक की भारी कमी आई है। अब इसकी नई लैंडिंग कीमत 42,480 रुपये तय की गई है।

• सिंगलटन 12 ईयर: इसके एक केस की दर में लगभग 2,817 रुपये की कटौती दर्ज की गई है।

• अन्य प्रमुख ब्रांड: नई सूची में जॉनी वॉकर ब्लू लेबल, चिवास रीगल, रॉयल सैल्यूट, ग्लेनलिवेट, ड्यूअर्स और बॉलेंटाइन जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ब्रांड भी शामिल हैं।

ग्राहकों को मिलेगा सीधा लाभ

बेवरेजेस कॉरपोरेशन की खरीद दरें और लैंडिंग कीमतें कम होने से अब प्रदेश की प्रीमियम शराब दुकानों पर इन ब्रांडों की खुदरा कीमतों में भी कमी आएगी। आबकारी विभाग के इस फैसले से राज्य में आयातित प्रीमियम शराब की बिक्री में बढ़ोतरी होने और ग्राहकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner