मुंबई। कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म ‘टॉक्सिक’ में एक अलग अंदाज में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म कियारा के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसकी शूटिंग के दौरान वह प्रेग्नेंट थीं। अब अभिनेत्री ने बताया कि इस दौरान यश और निर्देशक गीतू मोहनदास ने उनका किस तरह साथ दिया।
कियारा ने बताया कि जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी की खबर मिली, तो परिवार के बाद उन्होंने यश और गीतू को इसकी जानकारी दी। उनके मुताबिक, दोनों ने शूटिंग और फिल्म की चुनौतियों की चिंता करने के बजाय उन्हें बधाई दी। यश और गीतू की आंखों में खुशी और भावुकता देखकर कियारा भी बेहद भावुक हो गई थीं।
कियारा ने कहा कि दोनों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सेट पर वह आराम से रहें, अपनी पसंद का खाना खाएं और खुद का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने फिल्म को लेकर किसी तरह का दबाव महसूस नहीं होने दिया। कियारा के मुताबिक, टीम ने उन्हें बेहद सहज माहौल दिया और उनके साथ मिलकर फिल्म पूरी करने पर ध्यान दिया।
अभिनेत्री ने यश और गीतू का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें ऐसा महसूस कराया कि वह उस दौर में भी बहुत कुछ कर सकती हैं। उन्होंने पूरी टीम को बेहतरीन बताते हुए उम्मीद जताई कि दर्शकों को फिल्म में उनका जुनून और अलग तरह का सिनेमा देखने को मिलेगा।
इससे पहले यश ने भी एक कार्यक्रम में बताया था कि कियारा की प्रेग्नेंसी के दौरान वह और गीतू उनका विशेष ध्यान रखते थे। मजाकिया अंदाज में उन्होंने खुद को कियारा का ‘बाउंसर’ तक बताया था। यश ने अभिनेत्री की प्रोफेशनल कमिटमेंट और समर्पण की भी तारीफ की थी।
कियारा ने फिल्म के विजन पर कहा कि इसका उद्देश्य भारतीय सिनेमा, बेहतरीन कलाकारों और देश के प्रतिभाशाली तकनीशियनों को ग्लोबल स्तर तक पहुंचाना है। ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है और इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल व मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

Journalist खबरीलाल