थाना : खुर्सीपार, जिला दुर्ग (छ.ग.)। शराब के लिए पैसे मांगने के बाद धमकी देकर मोबाइल एवं नगदी लूटने वाला आरोपी नागेश नागरची गिरफ्तार, ₹16,070 की सामग्री बरामद। डबरा पारा चौक ओवरब्रिज के नीचे आरोपी ने शराब के लिए पैसे मांगकर प्रार्थी से नगदी एवं मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। रिपोर्ट के बाद थाना खुर्सीपार पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी एवं पहचान की। संदेही को थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार की गई तथा लूटी गई सामग्री बरामद की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील - दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक कृत्य की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को दें। किसी व्यक्ति द्वारा धमकी देकर पैसे अथवा सामान मांगने की स्थिति में स्वयं जोखिम न लेते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दें। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Journalist खबरीलाल