Breaking News

पुलिस Bilaspur (खबरीलाल न्यूज़) :: बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी मोहन कोसले गिरफ्तार :

post

khabrilalथाना सरकंडा, बिलसपुर। आम जगह पर धारदार बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी मोहन कोसले चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे।।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा  तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 

दिनांक29.08.2026 को गश्त व टाउन भ्रमण के दौरान पुलिस टीम  को मुखबीर से सूचना मिली कि लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा में एक व्यक्ति हाथ में तेज धारदार बटनदार चाकू लेकर आम लोगों व अपने परिवार के सदस्यों को डरा-धमका रहा है कि सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा व हिरासत में लिया। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम मोहन कोसले पिता रतन लाल कोसले, उम्र 18 वर्ष 10 माह, निवासी गुरुघासीदास चौक, चिंगराजपारा, सरकंडा बिलासपुर बताया एवं उसके कब्जे से 01 नग स्टील का बटनदार चाकू विधिवत जप्त किया गया। आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से धारदार चाकू लहराकर आम जन को डराने-धमकाने पर तथा चाकू के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1294 / 2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है एवं माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया जा रहा है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner