थाना : मोहननगर। अड्डेबाजी एवं असामाजिक गतिविधियों पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई, धारदार हथियार लेकर घूम रहे 05 आरोपियों जितेंद्र मरकाम, शैलेश देशमुख व जय देशमुख के साथ 2 विधि के साथ संघर्षरत बालक गिरफ्तार व उनके पास से 10 हथियार जप्त। दुर्ग पुलिस द्वारा अड्डेबाजी एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की चेकिंग की जा रही है।दिनांक 29.08.2026 को थाना मोहननगर क्षेत्र में की गई लगातार चेकिंग के दौरान धारदार हथियार लेकर घूम रहे 05 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गए 05 व्यक्तियों में 03 बालिग आरोपी तथा 02 विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं, जिनके कब्जे से कुल 10 धारदार हथियार जप्त किए गए। सभी प्रकरणों में धारदार हथियार रखने के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Journalist खबरीलाल