Breaking News

CG (खबरीलाल न्यूज़) :: राजिम विधायक रोहित साहू के गृह ग्राम में सड़क चैड़ीकरण बना आफत:

post

khabrilalराजिम। राजिम से लगे ग्राम पिपरछेड़ी में सड़क चौड़ीकरण का काम ग्रामीणों के लिए राहत के बजाय मुसीबत बनता जा रहा है। बस्ती से मुख्य सड़क मार्ग तक किए जा रहे निर्माण के दौरान सड़क के दोनों किनारों पर कंक्रीट बैरियर और नाली निर्माण के लिए गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं। बारिश के बीच इन गड्ढों में पानी भरने से आसपास रहने वाले परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।स्थिति यह है कि बारिश के दौरान सड़क किनारे खोदी गई नाली और गड्ढों में पानी जमा होने के बाद पानी घरों तक पहुंच रहा है। वहीं करीब तीन फीट गहरी खुली नाली के कारण बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिवारों में चिंता बनी हुई है।

सड़क चौड़ीकरण बना आफतपीड़ित परिवार के मुताबिक, सड़क किनारे कंक्रीट बैरियर बनाए जाने हैं। इसके लिए घर के सामने गड्ढा खोदा गया था। बारिश के कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया, लेकिन गड्ढे को सुरक्षित करने या पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। बारिश होते ही इन गड्ढों और नाली में पानी भर जाता है। पानी का स्तर बढ़ने पर बारिश और नाले का पानी घर के भीतर पहुंचने लगता है। इससे परिवार को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner