थाना : सिटी कोतवाली दुर्ग। अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर खाते से 1.48 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार; ठगी की रकम से खरीदा 55,700 रुपये का सामान जप्त। शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग में मरीज के परिजन से रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर आरोपी ने बैंक खाते से 1,48,301 रुपये की धोखाधड़ी की। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पतासाजी करते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में आरोपी द्वारा मोबाइल के माध्यम से ठगी करना स्वीकार किए जाने पर उसकी निशानदेही एवं कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई सामग्री बरामद की गई। आरोपी से सोने का मंगलसूत्र, घड़ी, पॉवर बैंक, मोबाइल फोन एवं 20,200 रुपये नगद सहित कुल 55,700 रुपये की सामग्री जप्त की गई।

Journalist खबरीलाल