Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा तेलीबांधा, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने की पूजा-अर्चना:

post

khabrilalरायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के तेलीबांधा में गौरा-गौरी समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिला।विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि भगवान श्री गणेश का स्मरण और पूजन हमें सद्बुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा एवं जीवन में नई प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ ममता साहू जी,मंडल महामंत्री महेश बघेल जी,श्री जितेन्द्र साहू जी सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner