Breaking News

Health CG (खबरीलाल न्यूज़) :: छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिलेगी नई दिशा, ओमेगा और श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल की ऐतिहासिक साझेदारी :

post

khabrilalरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक बड़ी पहल करते हुए हैदराबाद के प्रतिष्ठित ओमेगा हॉस्पिटल्स और रायपुर के श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी एवं कैंसर उपचार केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस ऐतिहासिक साझेदारी का औपचारिक शुभारंभ 11 अक्टूबर को आयोजित विशेष कार्यक्रम में होगा। इस अवसर पर व्यापक कैंसर देखभाल केंद्र (Comprehensive Cancer Care Centre) की आधारशिला रखी जाएगी।

प्रदेश में कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में 30,763 और वर्ष 2025 में 31,553 कैंसर के मामले दर्ज किए गए। ऐसे में यह केंद्र मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। प्रस्तावित केंद्र में कैंसर की आधुनिक जांच, मेडिकल एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन थेरेपी, मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स, दर्द प्रबंधन और पैलिएटिव केयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

ओमेगा हॉस्पिटल्स हैदराबाद के प्रबंध निदेशक डॉ. मोहन वामसी की दूरदर्शी पहल तथा श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुशील शर्मा एवं प्रबंध निदेशक श्रीमती कात्यायनी शर्मा के मार्गदर्शन में यह परियोजना आकार ले रही है।

डॉ. सुशील शर्मा के अनुसार इस पहल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे महानगरों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। यह साझेदारी छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित हो सकती है। इससे प्रदेश के मरीजों को अपने ही राज्य में विश्वस्तरीय कैंसर उपचार सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner