Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: प्रोजेक्ट चहचहाट के तहत अडबंधा तालाब में हुआ बर्ड वॉक :

post

khabrilalरायपुर, 18 अक्टूबर 2026/ प्रोजेक्ट चहचहाट के अंतर्गत जनपद पंचायत धरसीवां की ग्राम पंचायत मांडर स्थित अडबंधा तालाब में बर्ड वॉक का आयोजन किया गया। इसमें गांव की महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों और पक्षी मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बर्ड वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने तालाब क्षेत्र में पक्षियों के प्राकृतिक आवास और उनकी विविधता के बारे में जाना। उन्हें पक्षियों तथा जैव विविधता के संरक्षण का महत्व भी बताया गया। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्रकृति से उनका जुड़ाव बढ़ाना है।

कार्यक्रम स्थल पर प्रोजेक्ट चहचहाट के अंतर्गत प्रदान की गई फूड कार्ट भी मौजूद रही। इससे स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। प्रोजेक्ट चहचहाट के माध्यम से पक्षी संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और स्थानीय समुदाय की भागीदारी को जोड़कर प्रकृति संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner